March 26, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

महाविद्यालय थत्यूड़ में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर हुआ एक दिवसीय शिविर का आयोजन

राजकीय महाविद्यालय थत्यूड़ में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर एक दिवसीय शिविर का आयोजन कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 संगीता कैंतूरा के निर्देशन मे किया गया।

कार्यक्रम का प्रारंभ एनएसएस लक्ष्य गीत गाकर किया गया। शिविर के पहले सत्र में एनएसएस स्वयं सेवियो द्वारा महाविध्यालय बाहरी एवम भीतरी परिसर ,क्रीड़ा मैदान, में सफाई अभियान चलाया गया। जिसमे छात्र छात्राओं द्वारा झाड़ियां काटी गई व कूड़ा निस्तारण किया गया।

इस कार्यक्रम में अलमस ग्रामसभा के पूर्व प्रधान श्री कमल सिंह पुंडीर ने भी अपना सहयोग दिया।द्वितीय सत्र में बौद्धिक गोष्ठी की गई। पूर्व एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 राजेश सिंह ने राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना एवं उसके इतिहास के बारे में बताया।

पूर्व एनएसएस प्रभारी डॉ0 संदीप कश्यप ने बताया की समाज के नागरिक के अंदर समाजिक सेवा की भावना के विकास हेतु ही युवा कल्याण मंत्रालय की राष्ट्रीय सेवा योजना का निर्माण किया गया है। और भारत देश मे युवा वर्ग का देश है इसी को आधार मानकर ही कॉलेज स्तर पर एनएसएस योजना लागू की गई हैं।

कार्यक्रम संचालक डॉ0 संगीता कैंतूरा द्वारा श्रम दान एवम रक्त दान के महत्व को बताया गया। साथ ही सभी स्वयंसेवियों से e rakt पोर्टल पर पंजीकरण करने की अपील की ।

अंत में प्रभारी प्राचार्य प्रो0 विरेंद्र लिंगवाल द्वारा कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए एनएसएस टीम एवम स्वयं सेवियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए। कहा की स्वयं को काबिल बना कर दूसरो को स्वारों।

कार्यक्रम में डॉ0 अखिल गुप्ता, डॉ0 नीलम प्रहरी, डॉ0 संगीता सिदोला,डॉ0 शीला बिष्ट,डॉ0 संगीता खड़वाल,डॉ0 अंचला नौटियाल,डॉ0 गुलनाज फातिमा,डॉ0 प्रियंका घिल्डियाल, महावीर , तेग सिंह, एवम महाविधालय के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

About The Author

You may have missed