September 4, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

महाविद्यालय नैनबाग में “नशा मुक्ति युवा फॉर विकसित भारत” कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय शिविर आयोजन

आज दिनांक 3 सितंबर 2026 को राजकीय महाविद्यालय नैनबाग टिहरी गढ़वाल में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा ” नशा मुक्ति युवा फॉर विकसित भारत” कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया।

इस एक दिवसीय शिविर में कैम्टी के थाना अध्यक्ष मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेे। मुख्य अतिथि और महाविद्यालय के प्राचार्य ने दीप प्रज्वलित कर इस एक दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत की।

इसके पश्चात राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ दिनेश चंद्र ने सभी अतिथियों का स्वागत कर स्वयंसेवियों से अपील की कि आप देश के युवा हो और यदि आप नशा से मुक्त रहेंगे तो निश्चित रूप से भारत सरकार का जो संकल्प है 2047 तक विकसित भारत स्थापित करने का वह साकार होगा।

इसके पश्चात उन्होंने नशा की कई प्रकार की बीमारियों का भी हवाला दिया और कहा कि आपको ना स्वयं नशे से दूर रहना है बल्कि अपने परिवार, रिश्तेदार और आस-पड़ोस के लोगों में भी इसकी बुराई की बात बतानी है अर्थात उन्हें जागरूक करना है।

इसके पश्चात मुख्य अतिथि ने स्वयं सेवियों से कहा कि यदि आपको किसी भी प्रकार का नशा विकते हुए दिखता है तो आप हमारे टोल फ्री नंबर पर संपर्क कर सकते हैं , हमसे सीधे भी संपर्क कर सकते हैं| हम आपका नाम गोपनीय रखेंगे।

इसकी अतिरिक्त उन्होंने छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने की कई जानकारियां दी। इसके पश्चात महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर मुकेश कुमार ने स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप देश का भविष्य हैं आपको देश हित में अपना स्वास्थ्य सही रखना होगा तभी हमारा देश विकास कर सकता है। इसके पश्चात महाविद्यालय के प्राचार्य और मुख्य अतिथि ने नशा मुक्ति जन जागरूकता रैली को महाविद्यालय से नैनबाग बाजार की ओर रवाना किया।

इस बीच स्वयंसेवियों ने नशे से दूर रहने के कई प्रकार के नारे लगाए और पूरे बाजार को जागरूक करने की कोशिश की| इसके पश्चात रैली नैनबाग स्टेशन पहुंची| कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र ने लोगों को संबोधित किया और नशा से दूर रहने की अपील की।

और वहां से पुनः महाविद्यालय पहुंचे इसके पश्चात स्वयं सेवियों को सूक्ष्म जलपान भी कराया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ ब्रीश कुमार, डॉक्टर अमित कुमार गुप्ता, डॉक्टर दुर्गेश कुमारी , डॉ धनंजय शर्मा, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रेशमा बिष्ट, पुस्तकालय अध्यक्ष मीनाक्षी डिमरी, कनिष्क प्रशासनिक अधिकारी सुशील चंद कुकरेती , पुस्तकालय लिपिक दिनेश सिंह पवार, भूगोल प्रयोगशाला सहायक भुवन चन्द्र, अनु सेवक अनिल नेगी , रोशन रावत, रीना, मोहनलाल, विकेश तोमर और बड़ी संख्या में स्वयंसेवी उपस्थित रहे|

About The Author