पाबौ, पौड़ी गढ़वाल: राजकीय महाविद्यालय, पाबौ के अंग्रेज़ी विभाग द्वारा “वैश्विक साहित्य का समकालीन साहित्य पर प्रभाव” विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस.पी. शर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जबकि आयोजन की रूपरेखा अंग्रेज़ी विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ. रजनी बाला द्वारा तैयार की गई।
इस वेबिनार में तीन विशिष्ट मुख्य वक्ताओं ने अपने विचार प्रस्तुत किए।
डॉ. दर्शन सिंह नेगी, सहायक अध्यापक, राजकीय स्नातक महाविद्यालय, गोपेश्वर चमोली “स्थानीय और वैश्विक के बीच सेतु” विषय पर बोलते हुए गढ़वाली कहावतों के उदाहरण देते हुए बताया कि किस प्रकार लोक साहित्य वैश्विक संदर्भों से जुड़ता है।
डॉ. प्रज्ञा राजवंशी, राजकीय स्नातक महाविद्याल खानपुर से भारतीय और पाश्चात्य मिथकों की आधुनिक साहित्य में पुनः व्याख्या (मिथक अनुकूलन) पर प्रकाश डाला।
वहीं, डॉ. अब्दुल हामिद, जाकिर हुसैन कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय ने सैद्धांतिक परिप्रेक्ष्य से विषय को प्रस्तुत करते हुए बताया कि किस प्रकार स्थानीय संदर्भों को वैश्विक स्तर पर जोड़ा जा सकता है।
कार्यक्रम के अंत में शिक्षाशास्त्र विभाग से डॉ. सौरभ सिंह, जो महाविद्यालय के IQAC (आईक्यूएसी) के नोडल अधिकारी ने सभी वक्ताओं, प्रतिभागियों एवं श्रोताओं का आभार अभिव्यक्त किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के विभिन्न विभागों से डॉ. गणेश चंद (वाणिज्य विभाग), डॉ. दीपक कुमार (वाणिज्य विभाग), डॉ. मुकेश शाह (अर्थशास्त्र विभाग), डॉ. धर्मेन्द्र (संस्कृत विभाग), डॉ. धनेंद्र (इतिहास विभाग), डॉ. सरिता (हिन्दी विभाग) सहित सभी विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।



More Stories
हरिद्वार के वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण झा के निधन से पत्रकारिता और पुरोहित समाज में शोक की लहर
हरिद्वार: धनौरी पीजी कॉलेज में 14 दिवसीय निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारम्भ
धनौरी पी.जी. कॉलेज में निर्विरोध छात्र संघ कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, रोहित ने अध्यक्ष तो तरुण ने सचिव पद की ली शपथ