राजकीय महाविद्यालय पौखाल (टिहरी गढ़वाल) के प्राचार्य डॉ. ए. एन. सिंह एवं महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर (समाजशास्त्र) डॉ.बबीत कुमार बिहान को मिला स्वामी विवेकानन्द शिक्षक गौरव सम्मान 2025
राजकीय महाविद्यालय पौखाल (टिहरी गढ़वाल) के लिए शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर अत्यंत हर्ष और प्रसन्नता का विषय है कि इस वर्ष 2025 का स्वामी विवेकानन्द शिक्षक गौरव सम्मान 2025 एवं शिक्षक रत्न सम्मान 2025 महाविद्यालय के आदरणीय प्राचार्य डॉ. ए. एन. सिंह एवं महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर (समाजशास्त्र) डॉ.बबीत कुमार बिहान को प्रदान किया गया है।
यह पुरस्कार डॉ. शैलेंद्र मौर्य अध्यक्ष स्वामी विवेकानंद बालिका शिक्षा प्रचार समिति जयपुर (राजस्थान) (रा. सा. वि. अनुसंधान जयपुर) द्वारा एस. एस. जैन सुबोध पी. जी. महाविद्यालय जयपुर (राजस्थान) मे राष्ट्रीय शिक्षक दिवस 2025 के आयोजन अवसर पर दिनांक 6 सितंबर 2025 को प्रदान किया गया।
कार्य व्यवस्था के कारण दोनों ने पुरस्कार यह ऑनलाइन सहभागिता कर प्राप्त किया। यह पुरस्कार शिक्षा जगत में योगदान, स्वास्थ्य व पर्यावरण आदि में महत्वपूर्ण कार्यों करने पर प्रदान किया जाता है। महाविद्यालय परिवार के सभी शिक्षकों एवं कार्यालय कर्मचारी गणों ने आदरणीय प्राचार्य डॉ. ए. एन. सिंह एवं शिक्षक डॉ बबीत कुमार बिहान को बधाई प्रेषित की है।



More Stories
कनखल में गंगा नदी में कार धोना पड़ा भारी, तेज बहाव में गाड़ी समेत बहे 3 लोग, 2 को बचाया,1 लापता
स्वामी हरिहरान्द थे महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी- स्वामी शरद पुरी
धनौरी पी.जी. कॉलेज द्वारा दो इंटर कॉलेजों में करियर काउंसलिंग एवं शैक्षिक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन