मजरा महादेव, 4 नवंबर 2026: राजकीय महाविद्यालय मजरा महादेव में दो दिवसीय (3 नवंबर 2026 से 4 नवंबर 2026 तक) वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार भट्ट ने दीप प्रज्ज्वलित कर राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया कर किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार भट्ट ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं। खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य ही नहीं देते, बल्कि अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और हार को स्वीकार कर आगे बढ़ने की शक्ति भी प्रदान करते हैं। एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है, इसलिए विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए।
इस अवसर पर क्रीड़ा के नोडल अधिकारी डॉ. गजराज नेगी ने कहा कि महाविद्यालय में खेलों के प्रति विद्यार्थियों का उत्साह अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान करती हैं और उन्हें जिला एवं राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को अनुशासन और खेल भावना के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया।
इस वर्ष की प्रतियोगिता में छात्र वर्ग में ओवरऑल चैंपियन महेंद्र सिंह बिष्ट रहे, जबकि छात्रा वर्ग में ओवरऑल चैंपियन कुमारी दिया रहीं। दोनों खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए महाविद्यालय परिवार ने उन्हें बधाई दी।
प्रतियोगिता के प्रथम दिवस पर विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन हुआ, जिनके परिणाम इस प्रकार रहे:
विजेताओं की सूची
100 मीटर दौड़ (छात्र वर्ग):
प्रथम स्थान – महेंद्र सिंह बिष्ट
द्वितीय स्थान – अमन सिंह
तृतीय स्थान – सुजल पवार
100 मीटर दौड़ (छात्रा वर्ग):
प्रथम स्थान – कुमारी दिया
द्वितीय स्थान – कुमारी आरती
तृतीय स्थान – कुमारी नमिता
200 मीटर दौड़ (छात्र वर्ग):
प्रथम स्थान – महेंद्र सिंह बिष्ट
द्वितीय स्थान – सुजल पवार
तृतीय स्थान – सुखदेव सिंह
200 मीटर दौड़ (छात्रा वर्ग):
प्रथम स्थान – कुमारी दिया
द्वितीय स्थान – कुमारी नमिता
तृतीय स्थान – कुमारी आरती
400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता:( छात्र वर्ग)
प्रथम स्थान – महेंद्र सिंह बिष्ट
द्वितीय स्थान – सुजल
तृतीय स्थान – सुखदेव
गोला फेंक (छात्र वर्ग):
प्रथम स्थान – महेंद्र सिंह बिष्ट
द्वितीय स्थान – अर्जुन सिंह
तृतीय स्थान – मनवर सिंह
गोला फेंक (छात्रा वर्ग):
प्रथम स्थान – कुमारी दिया
द्वितीय स्थान – कुमारी नमिता
तृतीय स्थान – कुमारी स्नेहा
रस्साकशी प्रतियोगिता:
प्रथम स्थान – टीम ए, कप्तान – कुमारी स्नेहा
द्वितीय स्थान – टीम बी, कप्तान – कुमारी पूजा
रिले रेस (छात्र वर्ग):
प्रथम स्थान – टीम ए, कप्तान – रोहित
रिले रेस (छात्रा वर्ग):
प्रथम स्थान – टीम बी, कप्तान – कुमारी नमिता
खो-खो प्रतियोगिता:
प्रथम स्थान – टीम बी, कप्तान – कुमारी स्नेहा
कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



More Stories
महाविद्यालय मालदेवता में शिक्षा विभाग के विभागीय परिषद के तत्वावधान में प्रतिभा और सृजनात्मकता का शानदार प्रदर्शन
हरिद्वार: भाजपा जिलाध्यक्ष का कांग्रेस पर तंज, बोले- झूठ गढ़कर जनता को गुमराह कर रही कांग्रेस
ऋषिकेश: श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय में ‘जलवायु परिवर्तन और AI’ पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न