September 3, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

महाविद्यालय मालदेवता : वित्तीय साक्षरता और कराधान कानून के प्रति जागरूक हुए विद्यार्थी

देहरादून: आज दिनांक 3 सितंबर 2026 को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता रायपुर देहरादून के वाणिज्य संकाय द्वारा विभागीय गतिविधियों के अंतर्गत छात्र-छात्राओं में वित्तीय साक्षरता एवं कराधान कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से वित्तीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को वित्तीय साक्षरता, कराधान व्यवस्था एवं कराधान कानूनों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को वित्तीय मामलों में सजग रहने, कर संबंधी नियमों की जानकारी रखने तथा एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया।

प्राध्यापकों ने विषय की उपयोगिता को विद्यार्थियों के दैनिक जीवन एवं भविष्य से जोड़ते हुए सरल एवं व्यावहारिक जानकारी साझा की।
कार्यक्रम में विभाग प्रभारी डॉ मैत्रेयी थपलियाल, डॉ. ममता भट्ट, डॉ. सत्येंद्र ढौडियाल, डॉ. आशा रोंगली, डॉ ममता रावत सहित वाणिज्य संकाय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

About The Author