वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में आज प्राचार्य प्रोफेसर जी आर सेमवाल के दिशा निर्देशन में नेक व आई क्यू ए सी के संयोजक डॉक्टर अरविंद कुमार अवस्थी के संयोजन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक के माध्यम से समस्त विभाग प्रभारी, कार्यालय, परीक्षा अनुभाग, काउंसलिंग करियर एंड प्लेसमेंट सेल, पुस्तकालय, ग्रीवांस रिड्रेसल समिति, नेचुरल रिसोर्स कंजर्वेशन सेल, एलुमिनी समिति, एनएसएस, एनसीसी, रोबर्स एंड रेंजर्स, सांस्कृतिक व क्रीड़ा परिषद के संयोजकों के साथ बैठक कर सत्र 2020-21 हेतु विभाग वार पोर्टफोलियो से संबंधित वार्षिक रिपोर्ट बनाने का कार्य अनिवार्यता 30 मई 2022 तक करने का आदेश दिया गया।
संयोजक डॉ अरविंद कुमार अवस्थी द्वारा नेक एवं आइक्यूएसी के सदस्यों डॉ राकेश मोहन नौटियाल, डॉ विनोद रावत, डॉ आर पी बडोनी, डॉ दिलीप कुमार भाटिया, एवं डॉ दीप्ति बगवाड़ी को निर्देशित किया गया कि वे समस्त विभागों से संबंधित डाटा एकत्रीकरण का कार्य करेंगे जिससे सूचनाएं समय पर भेजी जा सके।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि महाविद्यालय की वेबसाइट में समय समय पर जानकारियां उपलब्ध करायी जाएँ एवं अनिवार्य डाटा को वेबसाइट में डलवाने का कार्य भी किया जाए। इसके साथ ही सभी विभाग प्रभारियों को विभाग से संबंधित ईमेल आईडी बनाने का आदेश जारी किया गया। प्राचार्य द्वारा समस्त प्राध्यापकों को समय सीमा के अंतर्गत कार्य करने का निर्देश जारी किया गया एवं उनके द्वारा बताया गया कि विभाग में डाटा संकलन के समय अगर किसी किसम की कोई परेशानी आती है तो उसके समाधान के लिए तत्काल संयोजक व सदस्यों के साथ संपर्क स्थापित किया जाए, जिससे वार्षिक रिपोर्ट बनाने में सुगमता हो।
बैठक में प्रो आर एस गंगवार, डॉ विजय सिंह नेगी, डॉ राखी डिमरी, डॉ रोशन केस्टवाल, डॉ आशाराम बिजलवान, डॉ पूजा राठौर, डॉ माधुरी रावत, डॉ निरंजन प्रजापति, डॉ राजकुमारी भंडारी, डॉ अमित गुप्ता, श्रीमती भावना गर्ग, डॉ रुचि बहुखंडी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी श्री मनमोहन सिंह आदि उपस्थित रहे।



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन