February 27, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

महिला महाविद्यालय हल्द्वानी के प्लेसमेंट सेल के तत्वाधान में छात्राओं के लिए कैंपस इंटरव्यू का आयोजन

Img 20231013 Wa0037

आज दिनांक 13 अक्टूबर 2023 को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी के प्लेसमेंट सेल के तत्वाधान में कैम्पस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया।

प्लेसमेंट के लिए B2R(बिजनेस टू रूरल) कंपनी द्वारा ऑफर किए गए पदों पर लिखित परीक्षा आयोजित की गई।

महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित ने बताया कि पूर्व में कम्पनी के साथ हुऐ एमओयू के क्रम में कंपनी के द्वारा महाविद्यालय में ये साक्षात्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। साथ ही एमओयू के अंतर्गत कंपनी ने समय की उपलब्धता के अनुसार छात्राओं को प्री प्लेसमेंट अवेयरनेस कैंप तथा रिक्तियां होने पर प्लेसमेंट में प्राथमिकता देगी।

महाविद्यालय के प्लेसमेंट सेल के संयोजक डॉ0 रितुराज पंत ने बताया कि इस प्लेसमेंट हेतु लगभग 57 छात्राओं ने अपना पंजीकरण कराया था, जिसमें गत दिवसो में आयोजित किए गए कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिन छात्राओं ने प्रतिभा किया था वे छात्राएं भी शामिल हुई।

कंपनी के ऑपरेशन प्रबंधक तरुण बिष्ट द्वारा छात्राओं को कंपनी प्रोफाईल के बारे में विस्तार से बताया।

इसके पश्चात कंपनी के एचआर प्रबंधक बसंत द्वारा जिन पदों के लिऐ साक्षात्कार प्रक्रिया आयोजित की जा रही है, के बारे में बताते हुऐ कहा कि संपूर्ण प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित की जाएगी जिसमें प्रथम चरण में लिखित परीक्षा उसके बाद साक्षात्कार आयोजित कर नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा।

सेंटर कौसानी के प्रबंधक अश्विनी गुप्ता ने निकट भविष्य में उपलब्ध पदों पर होने वाले साक्षात्कार के बारे में चर्चा की।

डॉ0 ललिता जोशी द्वारा कंपनी के समस्त अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

इस अवसर पर डॉ0 गीता पंत डॉ0 राजेश चौनाल डॉ0 रुचि रजवार आदि उपस्थित रहे।

About The Author