16 जून 2026 : देवेंद्र कुमार सक्सेना, कोटा, दिल्ली राष्ट्रपति भवन में, 4 जून से 15 जून तक, एक विशेष थीम पर, भारतीय पारंपरिक चित्र शैली पर आधारित राष्ट्रीय चित्र कार्यशाला का आयोजन हुआ।
इस कार्यक्रम में पुरे देश से 12 चित्रकारों को चयेनीत कर आमंत्रित किया गया था, , सभी चित्रकारों की बनाई हुई मिनियचर पेंटिंग्स की प्रदर्शनी राष्ट्रपति भवन में हुई, जिसका अवलोकन खुद महामहिम ने किया, और सभी के चित्रों की भूरी भूरी सराहना की।
जिसमे कोटा, हाड़ोती, से भी दो चित्रकारों का चयन किया गया था, सभी चित्रकारों के साथ साथ, कोटा के दो चित्रकारों का भी माननीय राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू द्वारा ,सम्मानित किया, जिसमे शिल्प गुरु नंदकिशोर वर्मा और राष्ट्रीय चित्रकार शम्भूसिंह चौबदार को, राष्ट्रपति भवन का प्रतीक चिन्ह व मोमेंटो और शॉल ओढ़ाकर कर दोनों चित्रकारों को सम्मानित किया गया है
संस्कार भारती महामंत्री देवेंद्र सक्सेना ने बताया कि शंभू सिंह के चौबदार चित्तौड़ प्रांत कोटा महानगर के दृश्य कला संयोजक है ।इस उपलब्धि पर उन्हें एवं वरिष्ठ चित्रकार श्री नंद किशोर वर्मा जी को सभी ने बधाईयाँ दी।



More Stories
कोटद्वार के चार NSS स्वयंसेवकों का राष्ट्रीय एकीकरण शिविर के लिए चयन
राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़़ द्वारा, द्वितीय एकदिवसीय शिविरआयोजित
स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता में धूमधाम से हुआ गांधी एवं शास्त्री जयंती का आयोजन