पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, पौखाल टिहरी गढ़वाल में आज विद्यार्थियों के लिए कैरियर एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम, जिला चिकित्सालय, बौराडी टिहरी गढ़वाल की सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती मालती रावत ने छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य, तनाव कम करने के उपाय, समय प्रबंधन, अच्छे अंक प्राप्त करने के तरीके एवं किशोरावस्था से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपने प्रश्न पूछकर विषय से संबंधित शंकाओं का समाधान भी प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन श्री मनीष कुमार द्वारा किया गया, इस कार्यक्रम में श्रीमती पूनम शर्मा, सुश्री ज्योति एवं श्रीमती रेशम पंवार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी, ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायी रहा।
एनटीन्यूज़(नवल टाइम्स न्यूज़) राष्ट्र के प्रति समर्पित एक निष्पक्ष वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारी आस्था राष्ट्र के प्रति समर्पित है। लिहाजा इस पोर्टल का संचालन भी हम बतौर मिशन ही कर रहे हैं ।
हम भारत की एकता, अखंडता तथा संप्रभुता की रक्षा के लिए दृढ़ता से संकल्पित हैं। ख़बरों के प्रकाशन में हम निष्पक्षता के साथ पत्रकारिता धर्म का पालन करते हैं। निष्पक्षता एवं निर्भीकता हमारी पहचान है।
अवैतनिक और स्वैक्षिक सेवा करने वाले संवादाता इस न्यूज़ पोर्टल के मेरुदंड हैं।
पोर्टल www.navaltimes.in पर प्रकाशित समाचारों, विचारों तथा आलेखों से संपादक मंडल का सहमत होना जरूरी नहीं है। प्रकाशित तमाम तथ्यों की पूरी जिम्मेदारी संवाददाताओं ,लेखकों तथा विश्लेषकों की होगी।
contact : Sanjeev Sharma
Whatsapp number : 9897106991
Email navaltimes@gmail.com
More Stories
केन्द्रीय शगृहमंत्री अमित शाह ‘जन-जन की सरकार:चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में आज करेंगे प्रतिभाग ,मुख्यमंत्री धामी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा
रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, फैली सनसनी
मुख्यमंत्री धामी के मंत्रिमंडल की बैठक में 5 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर