हरिद्वार 18 अक्टूबर 2025 : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज रुड़की में दीपक सावित्री ग्लोबल हॉस्पिटल एंड हार्ट केयर में डायलिसिस सेंटर में आयुष्मान कार्ड योजना का शुभारंभ किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डायलिसिस सेंटर में आयुष्मान कार्ड योजना का शुभारंभ करते हुए कहा कि श्री कृष्णायन देशी गोरक्षा एवम् गोलोक धाम सेवा समिति की सौजन्य से चल रहे 50 बेड मल्टी सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में आयुष्मान योजना का शुभारंभ होने से क्षेत्रवासियों को आसानी से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से उनका हालचाल जाना तथा ईश्वर से सभी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, रुड़की मेयर अनीता अग्रवाल,विधायक प्रदीप बत्रा, सीएमओ आरके सिंह, हार्ट स्पेशलिटी डॉ महेंद्र कुमार, निर्देशक मनोज शर्मा ,नीरज, मृदुला वर्मा,स्वामी आत्मानंद जी ,स्वामी आलोकानंद जी सहित क्षेत्रवासी मौजूद थे।


More Stories
एशियन फिजिक्स ओलंपियाड में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन, जीते 3 रजत, 4 कांस्य एवं 1 Honorable Mention पदक
ऋषिकेश: विश्व जैव विविधता दिवस 2026 के अवसर पर आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम
सैकड़ों महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन की ली सदस्यता, रेनू कंडवाल बनीं जिला संयोजक