मौसम के पूर्वानुमान- हरिद्वार सहित छह जनपदों में ओलावृष्टि और तूफान की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी हरिद्वार ने जनता से की अपील।
जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार 18 अप्रैल की शाम से अगले 24 घंटों में चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, उधम सिंह नगर में अलग-अलग स्थानों पर बिजली/ओलावृष्टि/तूफान (50-60 किमी प्रति घंटे की गति से बढ़कर 70 किमी प्रति घंटे तक) के साथ तेज आंधी-तूफान आने की संभावना है।
जिलाधिकारी ने जनता से अपील की कि आगामी 24 घंटे यात्राएं करने में सावधानी बरतें तथा बहुत ज़्यादा आवश्यक होने पर ही यात्रा करें या अनावश्यक यात्रा से बचें, आपदा के दृष्टिगत ख़तरनाक पेड़ों के आसपास ना रुकें। उन्होंने सभी से विशेष सावधानी बरतने की विशेष अपील की। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान में कल 19 अप्रैल को पूरे प्रदेश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है इसके साथ हरिद्वार सहित अन्य जनपदों में भी तेज झन्नाटेदार हवाएं चलने और गरज के साथ वर्षा की संभावना जताई गई है।



More Stories
हरिद्वार- राज्य आंदोलनकारी समिति ने पेंशन 20 हजार प्रतिमाह करने व अन्य सुविधाओं हेतु दिया ज्ञापन
महाविद्यालय अगरोड़ा में मतदाता जागरूकता की शपथ लेकर लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता की व्यक्त
स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन से कि भेंट