यूक्रेन-रूस युद्ध : यूक्रेन और रूस के बीच भीषण युद्ध के दौरान यूक्रेन के खारकीव में गोलाबारी में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई है विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।
यूक्रेन के खारकीव में गोलाबारी में एक भारतीय छात्र की मौत हो गई है. विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. विदेश मंत्रालय ने कहा, ”गहरा दुख के साथ हम पुष्टि करते हैं कि आज सुबह खारकीव में गोलाबारी में एक भारतीय छात्र की जान चली गई. मंत्रालय उनके परिवार के संपर्क में है. हम परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं.”
उन्होंने कहा कि विदेश सचिव रूस और यूक्रेन के राजदूतों को भारतीय नागरिकों के लिए तत्काल सुरक्षित मार्ग की हमारी मांग को दोहराने के लिए बुला रहे हैं, भारतीय अभी भी खारकीव और अन्य संघर्ष क्षेत्रों में शहरों में मौजूद हैं. इसी तरह की कार्रवाई रूस और यूक्रेन में हमारे राजदूतों द्वारा भी की जा रही है.”
जानकारी के अनुसार मृतक भारतीय छात्र की पहचान कर्नाटक के हावेरी जिले के नवीन एसजी के रूप में हुई है।
इससे पहले खारकीव क्षेत्रीय प्रशासन के प्रमुख ओलेह सिनेहुबोव ने बताया था कि रूस ने खारकीव के बीचों-बीच आवासीय इमारतों के साथ एक प्रशासनिक इमारत पर मंगलवार को गोलाबारी की. सिनेहुबोव ने यह नहीं बताया कि इस गोलाबारी में कितने लोग हताहत हुए हैं ।


More Stories
ओमकारानंद जूनियर हाई स्कूल एवं सरस्वती शिशु विद्या मंदिर गजा विद्यालय में निबंध व कला प्रतियोगिता का आयोजन
राजकीय महाविद्यालय कपकोट में वीरा फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित
हरिद्वार: धनौरी पी.जी. कॉलेज में अंबेडकर जयंती पर भाषण प्रतियोगिता एवं नाट्य प्रस्तुति का आयोजन