November 4, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

यूथ रेडक्रॉस सोसायटी के तत्वावधान में महाविद्यालय अगरोड़ा में स्वच्छता अभियान का आयोजन

अगरोड़ा (टिहरी गढ़वाल)। शहीद श्रीमती हंसा धनाई राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा धारमंडल में यूथ रेडक्रॉस सोसायटी के तत्वावधान में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था।

कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य डॉ. अजय कुमार ने स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वच्छता केवल व्यक्तिगत जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सामाजिक दायित्व भी है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने घर, महाविद्यालय एवं आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने तथा स्वच्छता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।

यूथ रेडक्रॉस के नोडल अधिकारी श्री हरिमोहन, असिस्टेंट प्रोफेसर (अर्थशास्त्र) के निर्देशन में आयोजित इस अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि स्वच्छता स्वस्थ जीवन, सामाजिक जागरूकता एवं जिम्मेदार नागरिकता का महत्वपूर्ण आधार है।

इस प्रकार यूथ रेडक्रॉस द्वारा आयोजित यह अभियान विद्यार्थियों में सामाजिक सेवा, सामुदायिक सहभागिता एवं पर्यावरण संरक्षण की भावना विकसित करने की दिशा में एक सार्थक पहल रहा।इस अवसर पर महाविद्यालय के

About The Author