रुद्रप्रयाग: आज दिनांक 24 मार्च 2026 दिन मंगलवार को राजकीय महाविद्यालय जखोली, रुद्रप्रयाग,उत्तराखंड में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर दिन – दिन रात के, द्वितीय दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, राजकीय महाविद्यालय जखोली (रूद्रप्रयाग ) के प्रभारी डॉ. सुभाष कुमार के निर्देशन में स्वयंसेवियों ने व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया।
बौद्धिक सत्र में रुद्रप्रयाग जनपद के राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला नोडल अधिकारी डॉ. नंदलाल जी ने व्याख्यान प्रस्तुत किया , अपने अपने व्याख्यान में स्वयंसेवियों को, राष्ट्रीय सेवा योजना के मूल्यों को अपने जीवन में उतरने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने अपने व्याख्यान में इस बात पर विशेष बल दिया कि हम सभी को अपनी सेवा के साथ-साथ राष्ट्र सेवा के लिए भी अग्रसर होना चाहिए एवं राष्ट्र के विकास में अपना सर्वस्व समर्पण करने की भावना हमारे मन में होनी चाहिए। बौद्धिक सत्र में स्वयंसेवियों ने भी अपने विचार साझा किये।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सुभाष कुमार ने बौद्धिक सत्र के दौरन नंदलाल जी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए अपने विचार भी रखें।


More Stories
राजकीय मॉडल महाविद्यालय मीठीबेरी में कैरियर काउन्सलिंग कार्यक्रम का आयोजन
गजा: छात्र छात्राओं ने नवाचार मे सीखा टोकरियाँ बनाना, कौशल विकास से बढा आत्मविश्वास
पीएलएमएस महाविद्यालय ऋषिकेश परिसर में “एप्लाइड जीनोमिक्स और मॉलेक्युलर डायग्नोस्टिक्स” पर पांच दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ