राजकीय महाविद्यालय थत्यूड़ में एनo एसo एसo ईकाई के द्वितीय दिवस पर योगाचार्य श्री दीपक प्रियदर्शी ने योगाभ्यास से स्वयंसेवियों की दिनचर्या की शुरुआत की।
एनo एसo एसo ईकाई सदस्य डॉo संगीता सिदोला। ने योग के महत्व और दैनिक जीवन में योग की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। एनo एसo एसo कार्यक्रम अधिकारी ने द्वितीय दिवस की कार्य योजना बताई।
एनo एसo एसo सदस्य डॉo रवि चंद्र के नेतृत्व में स्वयं सेवियों ने अपने आस पास के प्रांगण की साफ सफाई की । दोपहर में बौद्धिक सत्र के लिए पुलिस विभाग से हेड कांस्टेबल मुकेश ,महिला कांस्टेबल अंकिता व सोनम, कांस्टेबल आयुष ने साइबर क्राइम और महिला सुरक्षा की जानकारी दी साथ ही कुछ हेल्पलाइन नंबर और उत्तराखंड पुलिस ऐप की जानकारी भी दीछात्र छात्राओं को दी।
संध्या प्रार्थना सत्र के पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । इस शिविर में जौनपुर क्षेत्र के विभिन्न ग्राम सभा से छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।


More Stories
पूर्व मुख्यमंत्री मे०ज० (से०नि०) भुवन चंद्र खंडूड़ी की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब,पुत्र मनीष ने दी पिता को मुख्यग्नि
हरिद्वार ग्रामीण की युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी की बैठक ,सौरभ सैनी के नेतृत्व में सम्पन्न
पी जी कॉलेज, कोटद्वार में आयोजित उद्यमिता ओरिएंटेशन कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सीखे उद्यमिता के गुर