राजकीय महाविद्यालय नैनबाग में आज दिनांक 27 मार्च 2026 को प्राचार्य प्रोफेसर डॉ मुकेश कुमार की अध्यक्षता में शिक्षक अभिभावक संघ, छात्र संघ एवं पुरातन छात्र संघ की एक आवश्यक बैठक आहूत की गई।
जिसमें छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, महाविद्यालय में उनके बेहतर प्रदर्शन, शिक्षण एवं शिक्षणेत्तर गतिविधियों में सहभागिता को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया, जिसमें शिक्षक अभिभावक संघ के अध्यक्ष श्री नरेंद्र तोमर जी ने अपने विचार प्रकट करते हुए अन्य अभिभावकों को अपने बच्चों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में महाविद्यालय भेजने पर जोर दिया।
इसके साथ ही प्राचार्य द्वारा भी सभी प्राध्यापकों को यह निर्देश दिए गए कि सभी छात्रों को कक्षाओं में उपस्थित होकर पठन पाठन हेतु प्रोत्साहित करें।
इस बैठक में स्थानीय जन-प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय में उपस्थित होने के लिए प्रेरित करने हेतु हर संभव प्रयास किया जाएगा। इसके साथ ही छात्रवृत्ति, आंतरिक परीक्षा आदि के संबंध में भी विचार विमर्श किया गया।
इस अवसर पर डॉ मंजू कोगियाल, डॉ ब्रीश कुमार, डॉ परमानंद चौहान, डॉ संदीप कुमार, डॉ दिनेश चंद्र, डॉ मधुबाला जुवांठा, राजमोहन सिंह रावत एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारीगण, शिक्षक अभिभावक संघ के अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर, छात्र संघ अध्यक्ष काजल, उपाध्यक्ष मीनाक्षी एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।



More Stories
धनौरी पी.जी. कॉलेज में निर्विरोध छात्र संघ कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, रोहित ने अध्यक्ष तो तरुण ने सचिव पद की ली शपथ
राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय पैठाणी में नव निर्वाचित छात्र संघ को दिलाई गई पद एवं गोपनीयता की शपथ
महाविद्यालय नानकमत्ता में छात्रसंघ के निर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन