राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट मे असि० प्रो० भूगोल पद पर कार्यरत डाँ० चंद्रा नबियाल को पी०एच-डी० डिग्री आवंटित।
राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट मे कार्यरत चंद्रा नबियाल असि० प्रो० भूगोल की पी०एच-डी० मौखिक परीक्षा संपन्न हुई। इन्होने अपनी पी०एच०डी० कुमाऊँ विश्वविद्यालय नैनीताल के डी०एस०बी० परिसर नैनीताल भूगोल विभाग के संकायाध्यक्ष प्रो० आर०सी०जोशी के निर्देशन मे पूर्ण की।
वाह्य परीक्षक दून विश्वविद्यालय के प्रो० डी०डी० चौनियाल थे। इस अवसर पर भूगोल विभाग के सभी विद्वत प्राध्यापक मौजूद थे। डाँ० चंद्रा नबियाल ने अपनी सफलता के लिये अपने पिता श्री नृप सिंह नबियाल, माता श्रीमती आनंदी देवी, अपने आदरणीय गुरु श्री आर.सी. जोशी, डाँ० मनीषा, डाँ० मासूम, श्रीमती कृष्णा रौंकली, डाँ० ममता नेगी, डाँ तनुजा, श्री नृप सिंह नपलच्याल, श्री गोविन्द गुंज्याल, श्री धन सिंह कुटियाल, डाँ० देवेश गर्ब्याल, श्री सुरेन्द्र रौंकली अपने समस्त परिवारजनों व रंग परिवार को इसका श्रेय दिया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डाँ० सुभाष वर्मा, डाँ० पूर्णिमा विश्वकर्मा, डाँ० संदीप कुमार, डाँ० गीतांजलि मिश्रा, श्री ईश्वर सिंह गण्डी व समस्त महाविद्यालय परिवार ने डाँ० चंद्रा नबियाल को उनकी उपलब्धि के लिये असीम बधाई व शुभकामनाऐं प्रेषित की है।


More Stories
मीठीबेरी महाविद्यालय में नशा मुक्ति विषय के अंतर्गत संगोष्ठी का आयोजन
हरिद्वार में गूंजे शिव-पार्वती विवाह के जयकारे, श्री शिव महापुराण कथा में मनाया गया पार्वती जन्मोत्सव
राजकीय महाविद्यालय कमांद में नवप्रवेशित विद्यार्थियों हेतु ओरिएंटेशन-कम-इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित