हरिद्वार: कल दिनांक 07/10/2026 को राजकीय महाविद्यालय मंगलौर में गढ़ भोज दिवस का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र छात्राओं को उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति पारंपरिक खानपान एवं स्थानीय व्यंजन से परिचय करना तथा पारंपरिक भोजन के प्रति रुकता बढ़ाना था।
छात्र छात्राओं द्वार उत्तराखंड के पारंपरिक व्यंजन प्रस्तुत किए गए छात्र छात्राओं ने उड़द की दल के पकौड़े झिंगोरे की खीर मांडवे की रोटी अल्लू के गुटके, कद्दू का रायता, चौसा आदि पहाड़ी स्थानीय व्यंजन की प्रस्तुति एवं पारंपरिक महत्व के बारे में जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम द्वार सभी छात्र छात्राओं में संस्कृति एवं विरासत के प्रति गर्व की भावना जागृत हुई। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ मंजू अग्रवाल ने सभी प्रतिभाओं की सराहना करते हुए कहा की पारंपरिक भोजन हमारी संस्कृति की पहचान है । ऐसो आयोजन नई पीड़ी के लिए अपनी संस्कृति वह विरासत से जुड़े रहने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
गढ़ भोज दिवस का आयोजन ज्ञान संस्कृति वह स्वाद का सुंदर संगम रहा इस मौके पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ संदीप कश्यप, डॉ कलिका काले, डॉ निविन्ध्या शर्मा श्री मति सरमिष्ठा सैनी श्रीमती गीता जोशी श्री सुभाष चन्द्र, श्री फैज़ान, श्री सूर्या, श्री रोहित, श्री जगपाल उपस्थित रहे।



More Stories
महाविद्यालय नानकमत्ता में गाँधी दर्शन एवं अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन छात्रवृत्ति के संदर्भ में जागरूकता एवं परामर्श कार्यशाला आयोजित
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी: फुटबॉल प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में अण्डर-14 में नैनीताल, अण्डर-19 में देहरादून तथा अण्डर-25 में पौड़ी ने जीत दर्ज कर फाइनल में बनाई जगह
राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग में वृहद स्तर पर आयोजित हुआ गढ़ भोज कार्यक्रम