पौड़ी गढ़वाल, मजरा महादेव: राजकीय महाविद्यालय, मजरा महादेव में आज ‘राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन’ ‘जल शक्ति मंत्रालय’ भारत सरकार के तत्त्वाधान में नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत (16 से 31 मार्च2026) पखवाड़ा में गंगा स्वच्छता रैली कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
नमामि गंगे के नोडल अधिकारी डॉ• इंद्रपाल सिंह रावत ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए बताया कि जागरूकता रैली से समाज में स्वच्छता संदेश जन-जन तक प्रभावी रूप से संचारित होता है. छात्रों द्वारा नमामि गंगे तथा गंगा स्वच्छता के नारों, स्लोगनों के साथ मजरा महादेव मुख्य बाजार तक एक रैली का सफल संचालन किया गया।
महाविद्यालय के प्राध्यापकों डॉ राजेंद्र सिंह मे, डॉ. गजराज, डॉ. मनीषा रावत के साथ-साथ शिक्षणेतर कर्मचारी उदयराम पन्त, विक्रम सिंह रावत, वीरेन्द्र सिंह, मनोज रावत, गुलाब सिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।
महाविद्यालय के छात्र- छात्राओं ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रतिभाग किया।


More Stories
राजकीय महाविद्यालय जखोली में एनएसएस इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ
हरिद्वार: महाविद्यालय धनौरी में एंटी रैगिंग समिति द्वारा एक मासिक ऑनलाइन बैठक का आयोजन
कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा, कार्यों में देरी पर होगी सख्त कार्रवाई: मेलाधिकारी