मजरा महादेव, पौड़ी गढ़वाल: राजकीय महाविद्यालय मजरा महादेव में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजेश कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान तथा देश के प्रति अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम के हर घर तिरंगा अभियान के समन्वयक डॉ . चन्द्र बल्लभ नैनवाल ने अभियान के उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी से अपने घरों पर तिरंगा फहराने तथा अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकों में डॉ. राजेंद्र सिंह, डॉ. सिद्धार्थ रजक, डॉ. आशीष घिल्डियाल एवं सीमा उपस्थित रहे। महाविद्यालय के शिक्षणेत्तर कर्मचारीयों में उदय राम पन्त, विक्रम रावत, मनोज रावत, सुनील कार्यक्रम में मौजूद रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।



More Stories
राजकीय महाविद्यालय नानकमत्ता में स्थापना दिवस एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
लक्सर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, करीब 10 कुंतल मिलावटी खाद्य पदार्थ किया नष्ट
हरिद्वार में 12 से 14 अक्टूबर तक जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण