राजकीय महाविद्यालय, मजरा महादेव में आज ‘राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन’ ‘जल शक्ति मंत्रालय’ भारत सरकार के तत्त्वाधान में नमामि गंगे कार्यक्रम के अन्तर्गत महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण व कूड़ादान लगाए गए।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजेश कुमार ने वृक्षारोपण का महत्त्व बताते हुए कहा कि यह हमें शुद्ध हवा और ऑक्सीजन प्रदान करता है, जलवायु परिवर्तन को नियंत्रित करता है, मिट्टी के कटाव को रोकता है और जल संरक्षण में मदद करता है. यह जैव विविधता को बढ़ावा देता है, जिससे विभिन्न प्रजातियों के जीव-जंतु और पौधे सुरक्षित रहते हैं।
स्वीप के नोडल अधिकारी श्री इंद्रपाल सिंह रावत ने मतदान जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत स्थानीय जनता को मतदान करने के लिए प्रेरित किया।
महाविद्यालय के प्राध्यापकों में डॉ राजेंद्र सिंह, डॉ. गजराज नेगी, डॉ. अंकित कुमार सिंह, के साथ-साथ शिक्षणेतर कर्मचारी उदयराम पंत, विक्रम सिंह रावत, वीरेन्द्र सिंह, सुनील सिंह , मनोज रावत ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।



More Stories
1 साल से फरार चल रहा चोरी का आरोपित हरिद्वार पुलिस की गिरफ्त मे
केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री ने किया हरिद्वार का भ्रमण, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट एवं पेयजल योजना का किया निरीक्षण
हरिद्वार: वोट चोरी और अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता डा.रागिनी नायक ने साधा भाजपा पर निशाना