राजकीय महाविद्यालय हल्द्वानी शहर किशनपुर गोलापार की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा आज दिनांक 14 मार्च 2026 को श्री हरि गोपाल बैंक्विट परिसर किशनपुर गोलापार में सप्तदिवसीय “विशेष शिविर” के चतुर्थ दिवस का शुभारंभ प्रातः वंदना के साथ मां शारदे के श्री चरणों में दीप प्रज्वलित कर किया गया।
सहायक कार्यक्रम अधिकारी श्री गौरव जोशी द्वारा चतुर्थ दिवस की रूपरेखा स्वयंसेवियो के समक्ष प्रस्तुत की गई।
कार्यक्रम के शारीरिक सत्र के अंतर्गत सर्वप्रथम प्राचार्य प्रोफेसर संजय कुमार द्वारा सभी स्वयंसेवियों को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद देते हुए अधिक से अधिक संख्या में सप्तदिवसीय विशेष शिविर में प्रतिभाग करने हेतु जागरूक किया गया।
तत्पश्चात सभी स्वयंसेवीयो ने योग प्रशिक्षक श्रीमती चंद्रकला के निर्देशन में विभिन्न योगासन एवं व्यायाम किए गए। तदुपरांत NSS गीत गाते हुए ग्राम कल्याणपुर एवं गंगापुर में जाकर “वन संरक्षण एवं जल संरक्षण” पर आधारित नुक्कड़ नाटक एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
तत्पश्चात सभी स्वयंसेवियों द्वारा वृहद स्तर पर स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन करते हुए साफ सफाई की गई। विशेष शिविर के चतुर्थ दिवस के बौद्धिक सत्र मे सभी स्वयंसेवियों द्वारा ग्राम गंगापुर में स्थित हिमालय सेवा समिति द्वारा संचालित अनाथाश्रम वह वृद्धाश्रम का भ्रमण कर अपनी सेवाएं प्रदान की। स्वयंसेवियों द्वारा समिति द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कर आशीर्वाद भी प्राप्त किया।संस्थान के समन्वयक एवं समाजसेवी प्रकाश बिष्ट द्वारा संस्थान द्वारा किए जा रहे समाज सेवा के कार्यों एवं भविष्य की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित चार्टर्ड अकाउंटेंट दिनेश पांडे द्वारा सभी स्वयंसेवियों को छात्र जीवन एवं रोजगार से संबंधित उपयोगी जानकारी देकर लाभान्वित किया।
विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित प्रगतिशील कृषक एवं समाजसेवी देवेंद्र सिंह बिष्ट द्वारा प्राकृतिक खेती से संबंधित जानकारी देकर सभी स्वयंसेवियों का मार्गदर्शन किया गया।
संपूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुए NSS कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर अर्चना जोशी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षकों, कर्मचारीयों एवं अभिभावकों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में NSS सहायक कार्यक्रम अधिकारी श्री गौरव जोशी ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया। संबंधित एकदिवशीय शिविर में महाविद्यालय के प्राध्यापकों सहित समस्त कर्मचारीयो, स्वयंसेवियो एवं अभिभावकों द्वारा खूब बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया गया।


More Stories
हरिद्वार: रानीपुर क्षेत्र में नाले में अज्ञात शव मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
महाविद्यालय देवप्रयाग के शिविर के चौथे दिन, डा. अमित कुमार ने “व्यक्तित्व का विकास” विषय पर दिया व्याख्यान
थत्यूड़: ग्राम भैसवाड़सारी के लिए स्वयंसेवकों ने उठाई आंगनबाड़ी की मांग