इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग की मेधावी छात्राओं कुमारी हरिप्रिया भाकुनी एवम विदुषी प्रसाद ने अंग्रेजी विषय में यूसेट परीक्षा क्वालीफाई की।
पूर्व में शिवानी कार्की को कुमाऊं विश्वविद्यालय के 18 वें दीक्षांत समारोह में अंग्रेजी विषय में स्नातकोत्तर स्तर पर सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर एवं हिंदी विभाग की कुमारी सुनीता को हिंदी विषय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर वाइस चांसलर गोल्ड मेडल दिया गया।
कुमारी गरिमा तिवारी को स्नातक स्तर पर कला वर्ग में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर वाइस चांसलर गोल्ड मेडल दिया गया। इसके साथ ही महाविद्यालय की छात्रा कुमारी विदुषी ने अंग्रेजी विषय में एवं भावना कांडपाल ने वाणिज्य विषय में दिसंबर माह में आयोजित की गई नेट परीक्षा क्वालीफाई की।
प्राचार्य प्रोफेसर शशि पुरोहित ने कहा कि महाविद्यालय में पठन-पाठन के साथ ही अनुशासन का विशेष ध्यान रखा जाता है जिससे की छात्राएं भविष्य में अनुशासित रह कर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें सकें।
प्राचार्य सहित विभाग प्रभारी डॉक्टर ललिता जोशी, डॉ विभा पांडे एवं डॉक्टर कुलदीप रस्तोगी एवं अन्य शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने छात्राओं की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी को उनके उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी।



More Stories
दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, रिलायंस डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर में मिली अनियमितताएं, खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे
कुंभ मेला 2027: देवभूमि की लोक संस्कृति का अनूठा संगम, 15 मार्च को हरिद्वार में होगा देव डोलियों का ‘अमृत स्नान’
धनौरी पी.जी. कॉलेज और IAPT की पहल: माँ कौशल देवी पब्लिक स्कूल में सजीव प्रयोगों से बच्चों ने सीखी फिजिक्स