दिनांक 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य मे राजकीय महाविद्यालय थत्युड के विज्ञान संकाय द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम का सुभारम्भ प्राचार्य पंकज कुमार के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ0 अखिल गुप्ता ने सी वी रमन की खोज रमन प्रभाव के बारे में जानकारी दी।
जंतु विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ0 अंचला नौटियाल ने बताया कि विज्ञान दिवस की इस वर्ष की थीम विकसित भारत के लिए भारतीय स्वदेशी प्रौद्योगिकी है जिसका मुख्य उद्देश्य भारतीय प्रौद्योगिकी को बड़ावा देना है।
भौतिक विज्ञान के विभागाध्यक्ष प्रो0 विरेन्द्र लिंगवाल ने वर्तमान में विज्ञान की उपयोगिता पर अपने विचार प्रकट किए। अंत में प्राचार्य पंकज कुमार पांडे ने सभी छात्र छात्राओं को विज्ञान दिवस की सुभकामनाए दी ।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक प्राध्यापिकाए गैर शिक्षक कर्मचारी एवम छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।



More Stories
कनखल में गंगा नदी में कार धोना पड़ा भारी, तेज बहाव में गाड़ी समेत बहे 3 लोग, 2 को बचाया,1 लापता
स्वामी हरिहरान्द थे महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी- स्वामी शरद पुरी
धनौरी पी.जी. कॉलेज द्वारा दो इंटर कॉलेजों में करियर काउंसलिंग एवं शैक्षिक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन