राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा टिहरी गढ़वाल मे अमृत महोत्सव के तहत महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ० अजय कुमार के संरक्षत्व मे आज हर घर तिरंगा कार्यक्रम के संयोजक डॉ० प्रमोद सिंह के दिशा निर्देश मे महाविद्यालय परिसर से धारकोट गांव तक तिरंगा रैली का सफल आयोजन किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ० अजय कुमार सिंह ने आजादी की 75वीं वर्षगांठ पूरे होने के उपलक्ष्य मे छात्र-छात्राओ को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा हमारे देश की शान है, हमे तिरंगे का सम्मान करना चाहिए।
कार्यक्रम संयोजक डॉ० प्रमोद रावत ने छात्र-छात्राओ से हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील की। इस दौरान छात्र-छात्राओ ने जोश और उमंग के साथ देशभक्ति के नारे लगाते हुए लोगो को जागरूक किया।
आज के इस तिरंगा रैली मे डॉ०भरत गिरी गोसाई, डॉ०राकेश रतूड़ी, डॉ०छत्र सिंह कठायत, डॉ०अनुपम रावत, श्री कांति राम सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं धारकोट के ग्रामवासी मौजूद रहे।



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन