April 13, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

रा० महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ ने मनाया विश्व तंबाकू निषेध दिवस, किया जन जागरूकता रैली का आयोजन 

राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में एक दिवसीय नियमित शिविर के अंतर्गत विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष में एक जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया l

रैली का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रभात द्विवेदी जी के उद्बोधन से हुआ l एनएसएस स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर से चिन्यालीसौड़ के संपूर्ण नगर पालिका क्षेत्र तक स्लोगन एवं नारों के माध्यम से आम जनता को तंबाकू एवं धूम्रपान निषेध के प्रति जागरूक किया गयाl

इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 कृष्णा डबराल एव सह कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 अशोक कुमार अग्रवाल उपस्थित रहे l

About The Author