महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली के साथ हर घर तिरंगा अभियान चलाया राजकीय माॅडल महाविद्यालय, मीठीबेरी हरिद्वार में आज आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत *हर घर तिरंगा* जागरूकता अभियान कार्यक्रम चलाया गया।

आज के दिवस में महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोo(डॉ) अर्चना गौतम ने *हर घर तिरंगा अभियान* के अन्तर्गत जन जागरूकता रैली का शुभारंभ किया। महाविद्यालय की प्राचार्या ने आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य छात्र छात्राओं को संबोधित किया।
महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने इस अवसर पर अपने-अपने संबोधन विचार रखे। इसके पश्चात महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों तथा महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने *हर घर तिरंगा* जागरूकता अभियान के अन्तर्गत जागरूकता रैली निकाल कर संदेश प्रचारित किया।
आज के कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक प्रोo सतेंद्र कुमार, डॉ अरविंद वर्मा,डॉ कुलदीप चौधरी, डॉ सुनीता एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों में राजेश डबराल, शशिधर उनियाल, मोनिका रावत, कुलदीप उपस्थित रहे।
महाविद्यालय के छात्र छात्राओं में आंचल, काजल, मंजिली, हिमानी,गौरव, दिव्या,आरती, पिंकी,अरुण कुमार,आयुष,गगन,सोनू,पूजा, प्रियंका,अंकिता, शुभांगी,अंशु सैनी, कनिष्क नेगी, संदीप आदि ने प्रतिभाग किया।



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन