आज राजकीय मॉडल महाविद्यालय मीठीबेरी में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत मेरी माटी मेरा देश अभियान का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो अर्चना गौतम ने किया।
प्राचार्य के द्वारा महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को पंच प्रण की शपथ दिलाई गई।
इसके पश्चात महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने श्रमदान करते हुए महाविद्यालय प्रांगण को स्वच्छ किया एवं महाविद्यालय में वृक्षारोपण किया। यह कार्यक्रम डॉ सुनील कुमार के दिशा निर्देशन में किया गया।
इस अवसर पर प्रोफेसर सत्येंद्र कुमार, डॉ कुलदीप चौधरी, डॉ सुनीता बिष्ट, डॉ लीना रावत, डॉ सुमन पांडे एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों में शशिधर उनियाल, पूनम सिंह, कुलदीप, सूरज पुंडीर उपस्थित रहे है एवं छात्र छात्राओं में गगन ,प्रिया, संध्या,पूजा ,इशा ,काजल गुलफाम,मनीषा,संदीप, रजनी अन्नू आदि ने भाग लिया।


More Stories
पूर्व मुख्यमंत्री मे०ज० (से०नि०) भुवन चंद्र खंडूड़ी की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब,पुत्र मनीष ने दी पिता को मुख्यग्नि
हरिद्वार ग्रामीण की युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी की बैठक ,सौरभ सैनी के नेतृत्व में सम्पन्न
पी जी कॉलेज, कोटद्वार में आयोजित उद्यमिता ओरिएंटेशन कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सीखे उद्यमिता के गुर