August 15, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

लखनऊ: मुंशी पुलिया पर गूंजा वंदे मातरम्, आकाश अग्रवाल के नेतृत्व में भव्य स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन

लखनऊ: मुंशी पुलिया पर गूंजा वंदे मातरम्, आकाश अग्रवाल के नेतृत्व में भव्य स्वतंत्रता दिवस समारोह; पूर्व सैनिकों, समाजसेवियों व मीडिया कर्मियों का हुआ सम्मान-एसीपी गाज़ीपुर में नशा मुक्ति एवं आपसी सद्भावना का कराया सभी से संकल्प

लखनऊ। ए.आई.टी. इंस्टीट्यूट एवं आदर्श व्यापारी एसोसिएशन, इंदिरा नगर के सौजन्य से मुंशी पुलिया चौराहे पर 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह भव्यता एवं राष्ट्रभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम इंदिरा नगर अध्यक्ष आकाश अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित हुआ।

मुख्य अतिथि रिटायर्ड कैप्टन शत्रुघ्न सिंह एवं कैप्टन चंदन सिंह नेगी ने ध्वजारोहण किया। विशिष्ट अतिथि एसीपी गाजीपुर अमित कुमार पांडेय ने व्यापारी बंधुओं, बच्चों एवं अभिभावकों को नशामुक्ति, राष्ट्रसेवा, वीर जवानों के सम्मान एवं आपसी प्रेम-सद्भाव की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर कैप्टन शत्रुघ्न सिंह एवं कैप्टन चंदन सिंह नेगी को राष्ट्र गौरव सम्मान तथा डॉ. नवल किशोर त्रिपाठी, अनुज शर्मा एवं शुभम कुमार यादव को मीडिया सम्मान प्रदान किया गया। डॉ. गीता सिंह, डॉ. रूबी राज सिन्हा, डॉ. दिनेश श्रीवास्तव, डॉ. राम लखन वर्मा एवं सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक देवी शरण त्रिपाठी जी सहित विभिन्न क्षेत्रों की विभूतियों का भी सम्मान किया गया।

ए.आई.टी. इंस्टीट्यूट के बच्चों ने गणेश वंदना एवं देशभक्ति सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। 5-6 वर्ष के नन्हे बच्चों अभिराज श्रीवास्तव एवं अभिनव श्रीवास्तव ने डांस एवं सिंगिंग से सभी का मन मोह लिया। रायबरेली से पधारे डॉ. राम लखन वर्मा ने अपनी कविताओं से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। अमर शहीदों एवं राष्ट्रनायकों को नमन कर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम संयोजक मानव जोहरी, हनुमान प्रसाद त्रिपाठी, प्रतिबिंब गुप्ता, केतन गिरी एवं अविनाश जायसवाल रहे। सुगामऊ अध्यक्ष यशपाल सिंह थापा, हरिहर नगर अध्यक्ष पंकज नेगी, महिला इकाई अध्यक्ष अल्पना गुप्ता मेहरोत्रा, मुंशी पुलिया इकाई के अध्यक्ष अविनाश जयसवाल महिला इकाई की सचिव शशि गिरी सहित संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।

समारोह में प्रदेश अध्यक्ष राजेश सोनी, मंडल अध्यक्ष राजकुमार रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष वेद राजवंश, महिला इकाई सचिव शशि गिरी, संगठन मंत्री निशि अग्रवाल, उपसचिव पल्लवी सिंह एवं प्रचार मंत्री अजीत अग्रवाल सहित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

अंत में अध्यक्ष आकाश अग्रवाल ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, व्यापारियों, बच्चों एवं मीडिया बंधुओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी में राष्ट्रभक्ति एवं देशसेवा की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने सभी सहयोगियों को सफल एवं ऐतिहासिक आयोजन के लिए बधाई दी।

दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला, राष्ट्रीय नवल टाइम्स, 24×7 न्यूज चैनल एवं विधान केसरी, नवल टाइम्स न्यूज पोर्टल सहित सभी मीडिया बंधुओं का सफल कवरेज के लिए विशेष आभार।

 

About The Author