एनटीन्यूज़: डोईवाला कोतवाली क्षेत्र में एक विवाहिता का शव कमरे में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। साथ ही मामले की जांच में जुट गई है।
कोतवाल राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि प्रीति पंत (30 वर्ष) पत्नी अनमोल इलाहाबाद उत्तर प्रदेश निवासी हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट में कोर्स कर रही थी। उसका पति भी उसके साथ था। घटना से पहले वो अपने घर की ओर रवाना हुआ था।
सुबह जब प्रीति नहीं दिखी तो हास्टल में रहने वाले अन्य लोगों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया। काफी देर तक भी जब प्रीति बाहर नहीं आई तो उन्होंने दरवाजे को तोड़ दिया गया। वहां का नजारा देख सभी के होश फाख्ता हो गए।
प्रीति चुन्नी के सहारे पंखे से झूलती नजर आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रीति के पति और परिवार वालों को सूचित कर दिया है। विवाहिता दिल्ली की रहने वाली है।



More Stories
भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) की मांग: कृषि भूमि पट्टाधारकों को मिले मालिकाना हक
हरिद्वार: हाईस्कूल में उच्चस्थान प्राप्त करने एवं खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 60 बालिकाएं सम्मानित
विकास कार्यों में नरेंद्र नगर विधानसभा को आगे रखना ही मेरा लक्ष्य- सुबोध उनियाल