ऋषिके दिनांक: 16 सितंबर 2026 को विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर, ऋषिकेश के मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी विभाग में ओजोन परत के संरक्षण एवं पर्यावरणीय जागरूकता को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए ओजोन परत के महत्व एवं इसके संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा नाटक प्रस्तुति एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। नाटक के माध्यम से ओजोन परत के संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। वहीं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने ओजोन परत एवं पर्यावरण से संबंधित विषयों पर अपनी जानकारी का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर मा कुलपति प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन ने विद्यार्थियों को विश्व ओजोन दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की।
परिसर निदेशक प्रो० महाबीर सिंह रावत ने ओजोन परत के संरक्षण एवं पर्यावरण सुरक्षा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझने तथा समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर विज्ञान संकायध्यक्ष प्रो. एस पी सती ने यह संदेश दिया कि ओजोन परत की सुरक्षा केवल वैज्ञानिकों या सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में MLT विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. गुलशन कुमार ढींगरा ने ओजोन परत के महत्व एवं उसके संरक्षण की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया।
नाटक प्रस्तुति एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में मेघा जोशी ने प्रथम, कनिष्का भंडारी ने द्वितीय तथा ज्योति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों को निदेशक प्रो० महाबीर सिंह रावत द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर डॉ. आर. के. जोशी, डॉ. एस. के. कुड़ियाल एवं MLT व माइक्रोबायोलॉजी विभाग के सभी संकाय सदस्य व छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने ओजोन परत के संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया ।
विश्व ओजोन दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक रहा।



More Stories
राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में योग प्रतियोगिता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
महाविद्यालय कमांद में फिट इंडिया मूवमेंट के तहत छात्राओं हेतु जूडो आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन
धनौरी पी.जी. कॉलेज में ‘विकसित भारत @2047’ के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं की धूम