जीतिन चावला, एनटीन्यूज़: वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में आज दिनांक 1 दिसंबर 2021 को प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ) जी आर सेमवाल के दिशा निर्देशन में एवं नवसृजित राजकीय महाविद्यालय देहरादून नगर क्षेत्र, देहरादून के प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ) प्रभात द्विवेदी के नेतृत्व में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु प्रवेश समिति का गठन किया गया.
जिसमें डॉ दीप्ति बगवाड़ी संयोजक एवं सदस्यों में डॉ निरंजन प्रजापति, डॉ पूरन सिंह, डॉ सुनील सिंह, डॉ मनोरथ प्रसाद, डॉ रुचि बडोनी एवं डॉ श्वेता पांडेय को रखा गया है।
प्रवेश हेतु इच्छुक सभी छात्र छात्राओं को इस आशय से सूचित किया जाता है कि शासन द्वारा नवसृजित राजकीय महाविद्यालय देहरादून नगर क्षेत्र के लिए बी ए, बी एस सी एवं बी कॉम प्रथम वर्ष में प्रवेश दिनांक 1 दिसंबर 2021 से 4 दिसम्बर 2021 तक वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में निर्धारित सीटों के सापेक्ष ‘पहले आओ पहले पाओ’ की नीति के अंतर्गत होगा। इच्छुक प्रवेशार्थी शीघ्र अति शीघ्र प्रवेश लेना सुनिश्चित करें।



More Stories
हरिद्वार: शौर्य दिवस के रूप में हर्षौल्लास से मनाया कारगिल विजय दिवस, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
हरिद्वार: वाहन में वीआईपी नंबरों की होड़- नई सीरीज खुलते ही लाखों में बिका एक नंबर, जानिए….
हरिद्वार में राष्ट्रीय स्वयं सुरक्षा संघ के संगठन विस्तार को मिली गति, तरुण सिरोही बने प्रदेश उपाध्यक्ष