राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय, पैठाणी, पौड़ी गढ़वाल। दिनांक 9 दिसंबर 2025 को राजकीय व्यावसायिक महाविद्यालय बनास पैठाणी पौड़ी गढ़वाल के परिसर में श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय की विषम सेमेस्टर परीक्षाएं प्राचार्य प्रो. (डॉ.) विजय कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में शांति पूर्वक प्रारम्भ हो गई है।
परीक्षा प्रभारी डॉ. कुमार गौरव जैन एवं सह- परीक्षा प्रभारी डॉ. दिनेश रावत ने कहा है कि सत्र 2025-26 की विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं में विज्ञान वर्ग एवं व्यवसायिक वर्ग के कुल 134 छात्र-छात्राएं पंजीकृत है जिनकी परीक्षाएं 6 जनवरी 2026 तक चलेगी जबकि आंतरिक परीक्षाएं सफलतापूर्वक संपन्न हो गई है।
परीक्षा समिति के डॉ. पुनीत चंद्र वर्मा एवं महाविद्यालय के सम्मानित प्राध्यापको में डॉ. खिलाप सिंह, डॉ. उर्वशी एवं डॉ. आलोक कंडारी, डॉ. प्रकाश फोंदणी, भास्करानंद मिश्रा के साथ-साथ प्रवीन पंवार, अनूप बिष्ट, पल्लभ नैथानी, राहुल रावत, भोपाल सिंह, आदि का परीक्षाओं में विशेष सहयोग मिल रहा है।
महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. प्रकाश फोंदणी ने कहा कि परीक्षा से संबंधित सभी दिशा-निर्देश छात्र-छात्राओं को दे दिए गए है।


More Stories
मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी 2025: फुटबॉल अंडर-14 वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले संपन्न
हरिद्वार: प्रेस क्लब में संवाद कार्यक्रम में कुंभ मेलाधिकारी सोनिका सिंह ने दी योजनाओं की जानकरी
कोटा के डॉ विपुल सक्सेना को ज़ी टीवी ने किया “रियल हेरोज़” से अवॉर्ड से सम्मानित