- प्रधानमंत्री मोदी के नाम की हुई पहली पूजा
श्रद्धालुओं के 6 माह के इंतजार के बादउत्तराखंड के चार धामों में से एक बाबा केदारनाथ के कपाट आज आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ सुबह 6 बजकर 25 मिनट पर खोले दिए गए हैं।
कपाट खुलने के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी भी मौजूद रहे। केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद सबसे पहली पूजा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से की गई। श्रद्धालु बड़ी बेसब्री से बाबा के कपाट खुलने का इन्तजार कर रहे थे। केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ श्रद्धालुओं के 6 माह का इंतजार खत्म हो गया। धाम हर हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।
बाबा के दरबार में कड़ाके की ठण्ड में श्रद्धालु कपाट खुलने के साक्षी बने। करीब 20 हजार श्रद्धालु बाबा के दरबार में पहुंचे। देश के कोने-कोने से श्रद्धालु धाम पहुंचे। केदारनाथ भगवान के कपाट केदारनाथ रावल भीमा शंकर लिंग ने पौराणिक परंपरा व विधि विधान से खोले। केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से हुई।
6 माह के इंतजार के बाद आज बाबा केदार के भक्तों की मुराद पूरी हो गयी है। 6 बजकर 25 मिनट पर भक्तों के लिए बाबा केदार के द्वार खोल दिये गए हैं। आज सुबह केदारनाथ के प्रधान पुजारी आवास से आर्मी बैंड और स्थानीय वाद्य यंत्रों के साथ बाबा केदार की डोली को मंदिर परिसर की ओर लाया गया। जिसके बाद जय बाबा केदार के उद्घोषों के बीच मंदिर के द्वार खोल दिये गए।
मंदिर के कपाट खुलते ही सम्पूर्ण केदारपुरी जय बाबा केदार के जयकारों से गुंजायमान हो उठी। कपाट खुलते ही बाबा केदार के त्रिकोणीय आकर के स्वयम्भू लिंग को छह माह पूर्व दी गयी समाधि को हटाया गया और विधिवत पूजा शुरू की गई।
कपाट खुलने के अवसर पर उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। धाम में आज बाबा के दर्शनों के लिये लगभग बीस हजार तीर्थयात्री पहुंच चुके हैं।



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन