अखिल भारतीय शलाका परीक्षा एवं संस्कृत भारती द्वारा प्रत्येक वर्ष शलाका परीक्षा का आयोजन श्री गुरु कार्ष्णि विद्या भवन में प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है
शलाका परीक्षा में देश भर से विद्यार्थी आते हैं और कंठस्थ विषय को सुनाते हैं अर्थबोध की दृष्टि से विषय ज्ञान परीक्षक द्वारा लिया जाता है ।
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी शलाका परीक्षा का आयोजन दुर्गाकुंड वाराणसी में स्थित श्री गुरु कार्ष्णि विद्या भवन में संपन्न हुआ ।
जिसमें डॉ मिश्र का सम्मान कुलपति प्रोफेसर गोपबंधु मिश्र सोमनाथ संस्कृत विश्वविद्यालय गुजरात, काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर कृष्ण कांत शर्मा एवं वेदमूर्ति प्रोफेसर हृदय रंजन शर्मा जी के द्वारा एकलव्य विश्वविद्यालय, दमोह मध्य प्रदेश योग विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ अनूप कुमार मिश्र का सम्मान किया गया .
इस शलाका परीक्षा में देशभर से अनेक विद्वान् काशी में शलाका परीक्षा आयोजन में सम्मिलित हुए देशभर के विद्वानों ने डॉ अनूप कुमार मिश्र को बहुत-बहुत बधाई शुभकामनाएं एवं शुभाशीष प्रदान किया ।



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन