कल दिनांक 28 जून 2022 को सेवा भारती रानीपुर द्वारा हरिद्वार क्षेत्र में चलाए जा रहे विभिन्न सेवा केंद्रों का निरिक्षण सेवा भारती के प्रांत ( उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड) संगठन मंत्री अनिल भाई ने किया।
जानकारी के अनुसार सेवा भारती के प्रांत ( उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड) संगठन मंत्री अनिल भाई का हरिद्वार प्रवास के दौरान आगमन विष्णु लोक कॉलोनी में स्थित राधेश्याम टंडन सिलाई एवं संस्कार केंद्र तथा स्वामी विवेकानंद शिक्षा एवं संस्कार केंद्रों पर हुआ।

उन्होंने सेवा भारती के विस्तार एवं आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत चर्चा की तथा प्रमुख जानकारियां दी।
स्वामी विवेकानंद शिक्षा एवं बाल संस्कार केंद्र पर शिक्षा ले रहे कुशाग्र पुत्र हेमराज सिंह (विष्णु लोक कॉलोनी) को, नवोदय विद्यालय रुड़की में चयनित होने पर अनिल भाई द्वारा पुरुस्कृत कर सम्मानित किया गया ।

इस अवसर पर सेवा भारती रानीपुर के अध्यक्ष राजीव महेश्वरी तथा उपाध्यक्ष सुनील पांडे (पार्षद), शिव नंदन , महेंद्र , वीरेंद्र मौर्या , दिलीप सिंह , दिनेश राय , संजय यादव , रमेश कुमार और धर्मपाल चौहान आदि उपस्थित रहे।



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन