देवेंद्र सक्सेना,कोटा 24-8-2026 : दिनांक 23 अगस्त 2026 को रात्रि में ग्वालियर घराने के श्रेष्ठ गायक स्वर्गीय पंडित प्रभाकर लक्ष्मण गोहद कर की जन्म जयंती समारोह रामचंद्र मिशन रंगपुर कोटा में संगीतमय श्रद्धांजलि के साथ संपन्न हुआ आयोजन के मुख्य अतिथि सुरीले गायक डॉक्टर विजय सरदाना थे ।
कार्यक्रम में डॉ गोहदकर की रचनाओं का उनके शिष्यों द्वारा गायन किया गया जिसमें उनकी पुत्री कार्यक्रम की अध्यक्ष डॉ0 स्मिता सहस्त्रबुद्धे,कुलपति राजा मानसिंह तोमर विश्व विद्यालय ने विभिन्न रागों में पंडित गोहतकर की सिखाई हुई बंदिशों का गायन किया गायन में साथ दिया।
डॉ0 जय श्री घाणेकर, डॉ0 राजश्री गोहदकर, देवश्री भाग्यश्री, हेमांग कोल्हटकर, डॉ0 यश देवल ने और संगतकार के रूप में तबले पर डॉ 0 मनीष करवड़े एवं दीपक सिंह हारमोनियम पर श्री अक्षत मिश्रा तानपुरे पर तन्वी भारद्वाज ने साथ दिया जिसे श्रोताओं ने भरपूर सराहा इस अवसर पर पर एक संगीत सीडी का प्रदर्शन किया गया
मंच संचालन सितार गुरु श्रीमती प्रेरणा शर्मा ने किया। आयोजन में श्रीमती वालुंजकर पुणे से, दिल्ली से श्रीमती रुचिरा, मुंबई से श्रीमती दीपिका दीक्षित विशेष रूप से उपस्थित रहे आयोजन डॉक्टर देश दीपक श्री राजदीप सिंह एवं श्रीमती कुमुदिनी कोहाटकर द्वारा आयोजित किया गया
आयोजन में शहर के प्रमुख लोगों में अल्बर्ट आइंस्टीन स्कूल के संस्थापक डॉ 0 गणेश तारे, संगीत विभागाध्यक्ष श्रीमती प्रेरणा शर्मा, डाॅ पुनीता श्रीवास्तव, रंगकर्मी श्री शरद तैलंग, संस्कार भारती के महामंत्री देवेंद्र सक्सेना ब्रजेश दाधीच, सहित बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी एवं संगीत विद्यार्थी उपस्थित थे।


More Stories
राजकीय महाविद्यालय कोटा में “एक शिक्षक एक वृक्ष” कार्यक्रम आयोजित
राजकीय कला कन्या महाविद्यालय कोटा में अभिविन्यास कार्यक्रम संपन्न
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में ‘वन्दे मातरम्–150 वर्ष’ की थीम पर आधारित चार दिवसीय कार्यक्रमों का शुभारंभ