April 18, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

संस्कार भारती चित्तौड़ प्रांत कोटा महानगर द्वारा महिला कलाकार सर्वे कार्यक्रम सम्पन्न

कोटा :संस्कार भारती चित्तौड़ प्रांत कोटा महानगर ईकाई द्वारा महिला कलाकार सर्वे कार्यक्रम में 170 महिलाओं का सम्पर्क किया गया।

मातृशक्ति प्रमुख प्रेरणा शर्मा ने बताया कि शास्त्रीय गायिका व मंचीय कला प्रमुख संस्कार भारती डॉ0 संगीता सक्सेना के संयोजन 18 से 83 वर्ष की मातृशक्तियो से दो चरणों में सम्पर्क किया गया

सम्पर्क हेतु डॉ0 संगीता प्रेरणा शर्मा, आस्था सक्सेना, चैन्सी अग्रवाल, रानी, एकता पारेता, संजना डॉ पुनीता श्रीवास्तव सहित कई अन्य बहनों ने सहयोग किया।

महामंत्री देवेंद्र कुमार सक्सेना के अनुसार प्रांत की मातृशक्ति प्रमुख योग बाला वैष्णव ने सभी मातृशक्तियो का सहयोगी भाईयों का आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि चित्तौड़ प्रांत के १० जिलों में विभिन्न विधाओं के लगभग 500 कलाकारों के सर्वे का लक्ष्य निर्धारित था जिसमें प्रथम चरण में कोटा महानगर में शतक पार सर्वाधिक महिलाओं से सम्पर्क किया गया।

About The Author