February 14, 2026

Naval Times News

निष्पक्ष कलम की निष्पक्ष आवाज

स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी की छात्राओं को मिला, अंतर महाविद्यालय योग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान

नवल टाइम्स न्यूज़: दिनांक 22-23 सितंबर 2023-24 की कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल की अंतर महाविद्यालयी योग पुरुष /महिला प्रतियोगिता का आयोजन हेमवती नंदन बहुगुणा राजकीय महाविद्यालय खटीमा में किया गया।

जिसमें महिला वर्ग में इंदिरा प्रियदर्शनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी की छात्राएं विजेता रही।

महाविद्यालयीन की योग प्रशिक्षिका ज्योति चुफाल ने बताया कि महाविद्यालय से शिवानी कार्की ,रंजना पाठक, सोनिया,नेहा धानक, निकिता पवार, मीनाक्षी पंत ने टीम में प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर महहविद्यालय की प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित एवं योग विभाग प्रभारी डॉ0 हिमानी ने सभी छात्राओं को बधाई देते हुऐ उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

About The Author