15 अगस्त के लिए, स्वाधीनता दिवस के अमृत महोत्सव के अवसर पर देवेंद्र कुमार सक्सेना की देश भक्ति पूर्ण काव्य रचना,आप राजकीय कला कन्या महाविद्यालय कोटा में तबला वादक हैं आप कला संस्कृति ,समाज सेवी हैं………..
अमृत महोत्सव आज तुम्हारा, मां स्वतंत्रता!!
.. वंदन तव नव अभिनंदन मां स्वतंत्रता।
शत शत वंदन अभिनंदन मां स्वतंत्रता!
हर घर पर लहराये तिरंगा मां स्वतंत्रता!!!
अमृत महोत्सव आज तुम्हारा मां स्वतंत्रता!!!
1
लाखों ने बलिदान दिया तब तुम मिली ।
रक्त से जिनके सिंचित हो बगिया खिली।
हम भी करेंगे अर्पित जीवन, मां स्वतंत्रता।
जीवन पुष्प समर्पित तुमको, मां स्वतंत्रता।
अमृत महोत्सव आज…..
2
राग – द्वेष को दूर भगा कर
प्रेम का दीप जलाएंगे।
राष्ट्र धर्म सर्वोपरि का नव संकल्प जगायेगें!
सभी रहेंगे राष्ट्र निष्ठ,
मां स्वतंत्रता।
हर घर पर लहराये तिरंगा, मां स्वतंत्रता।।
अमृत महोत्सव आज…..
3
ओतप्रोत हो प्रेम भाव से भारत हम वो बनायेंगे
खोया हुआ था वैभव जिसका भारत पुनः वो पायेंगे ।
विश्व को इक परिवार बनायें, मां स्वतंत्रता।
अमृत महोत्सव आज तुम्हारा, मां स्वतंत्रता!!!
वंदन तव नव अभिनंदन मां स्वतंत्रता।
जीवन पुष्प समर्पित तुमको मां स्वतंत्रता।
हर घर पर लहराये तिरंगा मां स्वतंत्रता।
अमृत महोत्सव आज तुम्हारा मां स्वतंत्रता!!!
लेखक देवेंद्र कुमार सक्सेना
समाज संस्कृति सेवी तबला वादक राजकीय कला कन्या महाविद्यालय कोटा


More Stories
कांवड़ यात्रा को लेकर संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की ने व्यापार मंडल एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ की समन्वय बैठक
हरिद्वार: जिलाधिकारी के निर्देशन में पंतद्वीप पार्किंग में आज भी जारी है अतिक्रमण हटाओ अभियान
प्रमोद खारी का भाजपा से इस्तीफा, लक्सर से विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की