डी पी उनियाल गजा हंश फाउंडेशन हास्पिटल सतपुली पौड़ी द्वारा आगामी 26 अक्टूबर को बारात घर गजा मे निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
राजेन्द्र सिंह खाती ने बताया कि उनके द्वारा हंश फाउंडेशन हास्पिटल सतपुली पौड़ी से अनुरोध किया गया था कि गजा मे विगत वर्षों की तरह इस साल भी निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाय।
सतपुली पौड़ी अस्पताल प्रबंधन ने अनुरोध के अनुसार आगामी 26 अक्टूबर को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर लगाने की सहमति दी है। निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में मोतियाबिंद की जांच, नजर के चश्मे, दवाईयां, व नजर की सुरक्षा संम्बन्धि जांच की जायेगी तथा आंखों के आप्रेशन हेतु हंश फाउंडेशन हास्पिटल सतपुली पौड़ी मे निशुल्क आप्रेशन किया जायेगा।
बताया कि आप्रेशन के लिए सतपुली पौड़ी आने जाने व ठहरने की व्यवस्था निशुल्क होगी, शिविर में आने वाले सभी लोग आधार कार्ड तथा मोबाइल नम्बर जरूर साथ लायें।
राजेन्द्र सिंह खाती ने बताया कि किसी भी जानकारी के लिए संतोष कुमार सतपुली पौड़ी अस्पताल के फोन नम्बर 7455042021 पर या राजेन्द्र सिंह खाती के फोन नम्बर 9412138169 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
शिविर लगाने पर मंडल अध्यक्ष रतन सिंह रावत, तथा बीर सिंह असवाल, प्रधान सुरेन्द्र सिंह नेगी, सोनी देवी, प्रियंका चौहान ने सराहनीय कार्य बताया है। इससे ग्रामीण क्षेत्र के गरीब लोगों को मदद मिलेगी।


More Stories
नशे के खिलाफ हरिद्वार में जनक्रांति का आगाज, सावक मंच की गोष्ठी में उमड़ा जनसैलाब
ज्वालापुर में विद्युत लाइन में भीषण विस्फोट, मची अफरा-तफरी
राजकीय इंटर कॉलेज बड़कोट में ‘बडऽ घरऽ कि निनैई’ रवांल्टी भाषा में लिखित पुस्तक का हुआ लोकार्पण