हरिद्वार: अतिक्रमण हटवाने गए अधिकारी को ट्रांसफर की धमकी देने वाले भाजपा नेता के खिलाफ लेखपाल अनुज यादव की तहरीर पर पिरान कलियर थाना में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विदित हो कि बीते 31 अगस्त को लेखपाल अनुज यादव अपनी टीम के साथ पिरान कलियर थाना क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने गए थे। प्रशासन की इस कार्रवाई का वहां कुछ लोगों ने विरोध किया है। मेहताब पुत्र खालिद निवासी पिरान कलियर ने खुद को भाजपा का मंडल अध्यक्ष बताते हुए लेखपाल अनुज यादव को धमकी दी कि यदि उसने ये कार्रवाई नहीं रोकी तो वो शाम तक उसका ट्रांसफर करा देगा।
इतना ही नहीं मेहताब ने लेखपाल अनुज यादव को कहा कि वो नौकर है, नौकर ही रहे। मेहताब ने रौब जमाया कि वो भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मदन कौशिक का करीबी है। हालांकि विवाद बढ़ा तो मेहताब धमकी देता हुआ वहां से चला गया।
इस मामले में शुक्रवार को लेखपाल अनुज यादव की तरफ से भाजपा नेता मेहताब के खिलाफ पिरान कलियर थाने में तहरीर दी गई। जिसके आधार पुलिस ने आरोपी बीजेपी नेता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
कलियर थानाध्यक्ष मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि लेखपाल अनुज यादव की तहरीर पर मेहताब पुत्र खालिद निवासी पिरान कलियर के खिलाफ सरकारी कर्मचारी को धमकी देना और सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।



More Stories
हरिद्वार जनपद में 21 अक्टूबर से 07 नवम्बर तक चलेगा वृहद स्वच्छता अभियान, जिलाधिकारी ने नामित किए नोडल अधिकारी
विजयदशमी के अवसर पर नगर निगम द्वारा हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
हरिद्वार: कांस्टेबल प्रमोद कुमार का सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उपचार के दौरान निधन