हरिद्वार: बहरीन में आयोजित होने वाले 3rd यूथ एशियन गेम्स के लिए भारत की।बालक एवं बालिका वर्ग की टीमों का किया जाएगा चयन उत्तराखण्ड कबड्डी एसोसिएशन द्वारा दिनांक 28/06/2025 से 01/07/2025 तक प्रथम यूथ अंडर-18 राष्ट्रीय कबड्डी-चैम्पियनशिप का आयोजन प्रेमनगर आश्रम, हरिद्वार में किया जा रहा है।
बालक वर्ग में 28 राज्यों की टीमों के साथ-साथ स्पोर्ट्स अथॉरिटी आफ इण्डिया की टीम भाग ले रही है। जबकि बालिका वर्ग में 25 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। गत 2 दिनों में अभी तक 22 राज्यों की टीमें हरिद्वार पहुंच चुकी हैं, देर रात्री व सुबह तक सभी टीमें पहुंच जायेंगी।
प्रतियोगिता की तैयारियों की जानकारी देने हुए उत्तराखण्ड कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश जोशी ने बताया कि इस प्रतियोगिता से बहरीन में आयोजित होने वाले 3 यूथ एशियन गेम्स के लिए भारत की बालक एवं बालिका वर्ग की टीमों का चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का रंगारंग उद्घाटन कल सायं 4 बजे प्रेमनगर आश्रम में किया जायेगा। रोज सायं 4 बजे से 10.30 बजे तक मैचों का आयोजन होगा।
महेश जोशी ने बताया कि इस प्रतियोगिता की तैयारियों के लिए कई अर्जुन एवार्डी, द्राणाचार्य एवार्डी के साथ-साथ पूर्व अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी तथा उत्तराखण्ड कबड्डी एसोसिएशन के प्रतिनिधियों की पूरी टीम तन-मन से जुटी है।
विभिन्न टीमों के साथ समन्वय बनाने हेतु चेतन जोशी (सचिव), मेजर सिंह (उपाध्यक्ष), ऋषिपाल सिंह, नितिन राठी, एलएनएस राणा, आशीष कुमार, मनोज नेगी, दिनेश केन्तुरा, मनीष राठी, रवि राठी, सुमित कुमार, समीर आदि की टीम निरंतर सहयोग प्रदान कर रही है।


More Stories
राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा, प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
हरिद्वार: उत्तराखंड कबड्डी एसोसिएशन ने,एशियन बीच गेम्स में पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का किया स्वागत
हरिद्वार: ॐ आरोग्यम् योग मंदिर के तत्वाधान में 11वीं राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन