अभिनव कौशिक, हरिद्वार: धर्नमगरी हरिद्वार में अपने पूरे शबाब पर चल रही कांवड़ यात्रा में शुक्रवार को जिला प्रशासन ने शिवभक्त कांवडि़यों हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर का स्वागत किया।
जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे व एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने भल्ला इंटर कॉलेज हेलीपैड से हेलीकॉप्टर में उड़ान भरी।
हेलीकॉप्टर से हरकी पौड़ी सहित हाईवे और कांवड़ पटरी मार्ग पर रुड़की व मंगलौर तक एसएसपी और डीएम ने कांवडि़यों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया।
बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांवड़ यात्रा से पहले ही घोषणा की थी कि इस बार कांवडि़यों का स्वागत पुष्पवर्षा कर के किया जाएगा। इसी क्रम में शुक्रवार को जिला प्रशासन ने कांवडि़यों पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की।
हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा देखकर कांवडि़ए भी गदगद हो गए। हेलीकॉटर से पुष्पवर्षा के कारण आसमान में फूलों की लालिमा छा गयी।



More Stories
लोक मंथन यात्रा कोटा पहुँची: संस्कार भारती ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग, राष्ट्रीय प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान
हरिद्वार : सिडकुल के डेंसो चौक पर ट्रक की चपेट में आने से खाना पहुंचाने जा रहे 23 वर्षीय युवक की मौत
भगत सिंह चौक से शंकराचार्य चौक तक के पोलों पर चला प्रशासन का डंडा; केबल ऑपरेटरों के अवैध तार भी हटाए गए