हरिद्वार: ब्राइट फ्यूचर फुटबॉल क्लब जगजीतपुर की तीन लड़कियों का चयन राष्ट्रीय स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इस प्रतियोगिता में दिल्ली की टीम का पहला मुकाबला 16 सितंबर को आंध्र प्रदेश से होगा।
छात्रा सिमरन और शिवान्शी डिवाइन लाइट सीनियर सेकेंडरी स्कूल जगजीतपुर में पढ़ती है। जबकि छात्रा निष्ठा गांधी सैंट मैरी स्कूल में अध्ययनरत है। तीनों छात्राओं के अभिभावकों ने उनकी सफलता पर खुशी व्यक्त की है।
फुटबाल कोच वंश शर्मा ने बताया कि तीनों छात्राओं का चयन दिल्ली अंडर-14 बालिका टीम के लिए हुआ है। 22 सदस्य टीम का चयन दिल्ली जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में किया गया था।
राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता का पहला मुकाबला 16 सितंबर को आंध्र प्रदेश दूसरा मुकाबला 19 सितंबर को आंध्र प्रदेश से होगा। कोच वंश शर्मा ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि हरिद्वार (उत्तराखंड) बेटियां इस प्रतियोगिता में अपना बेहतर प्रदर्शन करेंगी।


More Stories
सैकड़ों महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन की ली सदस्यता, रेनू कंडवाल बनीं जिला संयोजक
हरिद्वार: गंगा दशहरा/निर्जला एकादशी स्नान मेला पर्व की ब्रीफिंग सम्पन्न, डीएम व एसएसपी ने किया मेले में नियुक्त पुलिस फोर्स को ब्रीफ
हरिद्वार: दो बाघों की हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, श्यामपुर रेंज अधिकारी हटाए गए