हरिद्वार: हरिद्वार के वरिष्ठ पत्रकार हिमांशु द्विवेदी के साथ ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है।
हरिद्वार प्रेस क्लब के वरिष्ठ सदस्य पत्रकार हिमांशु द्विवेदी को ठग ने फ्लैट खरीदने का झांसा देकर खाते से 75000 रुपए उड़ा लिए।
हिमांशु द्विवेदी ने इस विषय में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है जिसमें उन्होंने कहा है कि 23 अगस्त को उनके पास आदित्य कुमार का जो अपने आप को आर्मी का मेजर बता रहा था 7024886925 नंबर से फोन आया ,फोन पर आदित्य कुमार ने हिमांशु द्विवेदी से उनका रायवाला स्थित फ्लैट को खरीदने की बात की ।
उसने फोन पर कहा कि वह एडवांस की तौर पर डॉक्टर हिमांशु द्विवेदी को कुछ रुपए मोबाइल से ट्रांसफर करना चाहता है और गूगल पे से ट्रांसफर के नाम पर डॉक्टर हिमांशु देरी से कुछ जानकारियां ली गई इसी दौरान हिमांशु द्विवेदी ने देखा कि उनके खाते से 75000 रुपए उड़ गए तब वह समझ गए कि उनके साथ फ्रॉड हुआ है ।
उन्होंने आज कोतवाली ज्वालापुर पहुंच कर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और पैसे वापस दिलाने की गुहार लगाई है।


More Stories
अमर शहीद कुशल कुंवर की 83 वीं पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री हिमन्त बिश्व शर्मा ने दी श्रद्धांजलि
कोटा: गुरु गोविंद विहार कोटा जंक्शन पर महाराणा प्रताप जयंती व सम्मान
हरिद्वार में 5211 किग्रा वजन के विशाल पारद शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न, 2000 से अधिक श्रद्धालु हुए शामिल