हरिद्वार: जनपद हरिद्वार में घर में घुसकर एक व्यक्ति की हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना जनपद के मंगलौर थाना क्षेत्र की बुधवार की रात्रि की है।
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस हत्या की वजह पुरानी रंजिश मानकर चल रही है।
जानकारी के मुताबिक मंगलौर के मोहल्ला खालसा निवासी बबलू उम्र 40 वर्ष पुत्र शेखर अपने परिवार के साथ रहता था। बुधवार की रात्रि बबलू घर में अकेला था। उसके परिवार के लोग पड़ोस में होली मिलने के लिए गए थे।
बताया जा रहा है की इसी दौरान चार से पांच लोग घर में घुसे और बबलू का गला दबाकर हत्या कर दी। परिवार के लोग जब देर रात वापस लौटे तो उन्होंने बबलू को मृत हालत में देखा। जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए रूड़की सिविल अस्पताल भिजवाया।
मंगलौर सीओ पंकज गैरोला, कोतवाली प्रभारी मनोज मेनवाल ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से घटनाक्रम के संबंध मे ंजानकारी ली। पुलिस हत्या के कारणों की जानकारी जुटाने के साथ आरोपियों की धर पकड़ में जुट गई है।


More Stories
मौसम अपडेट: उत्तराखण्ड के इन जनपदों में बारिश, ओलावृष्टि का पूर्वानुमान, अलर्ट जारी
महाविद्यालय मजरा महादेव में “मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति” के अंतर्गत प्रशस्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित
कोटद्वार: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में “Best of Waste” विषय पर रचनात्मक गतिविधि का आयोजन