हरिद्वार: ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में एक किशोरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाकर जान दे दी। किशोरी के परिजनों ने बहादुरपुर जट के एक मुस्लिम युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
यह मामला भी ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र का है। दोनों आरोपी पथरी क्षेत्र के बहादरपुर जट गांव के निवासी हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में अलग-अलग मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी 15 साल की बेटी कक्षा 10 में पढ़ती थी। आरोप लगाया कि बहादरपुर जट गांव निवासी आबाद पुत्र जमी ने उनकी बेटी को प्रेम प्रसंग के जाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। आरोप है कि कुछ दिन पहले आबाद ने शादी से इनकार कर दिया इसी बात से परेशान होकर किशोरी ने जहर खा लिया।
अस्पताल ले जाने पर किशोरी की मौत हो गई। हालांकि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों का दावा है कि किशोरी ने मरने से पहले उन्हें बताया था कि आबाद ने उसे ऐसा करने के लिए कहा था। ताकि परिजन शादी के लिए मान जाएं।



More Stories
दीपावली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, रिलायंस डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर में मिली अनियमितताएं, खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे
कुंभ मेला 2027: देवभूमि की लोक संस्कृति का अनूठा संगम, 15 मार्च को हरिद्वार में होगा देव डोलियों का ‘अमृत स्नान’
धनौरी पी.जी. कॉलेज और IAPT की पहल: माँ कौशल देवी पब्लिक स्कूल में सजीव प्रयोगों से बच्चों ने सीखी फिजिक्स