हरिद्वार: ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग की घटना का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से लूटा गया मोबाइल भी बरामद किया है।
जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के पूर्वी नाथनगर निवासी अंकुर शर्मा पुत्र सुनील शर्मा ने 11 नवबंर को पुलिस को तहरीर देकर अशोक टॉकीज के सामने से उसके साथ हाथापाई कर मोबाइल छीन कर ले जाने के संबंध में दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
लूट की घटना का शीघ्र खुलासा करने के लिए एसएसपी के निर्देश पर टीम का गठन किया गया। आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आज घटना में शामिल दो आरोपितों को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपितों के पास से लूटा गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है।
पूछताछ में आरोपितों ने अपने नाम पते अनुज कुमार निवासी राज विहार फेस-2 नियर फुटबॉल ग्राउंड थाना कनखल व हर्षित सैनी निवासी पुरानी तहसील कोतवाली गंगनहर, हरिद्वार बताए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ विधिक कार्यवाही करते हुए उनका चालान कर दिया है।


More Stories
राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित शिविर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं- डॉ. इवान्शु सैनी
धनौरी पी.जी. कॉलेज में विश्व दर्शन दिवस के उपलक्ष्य में हुआ एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन
रुद्रप्रयाग: महाविद्यालय जखोली के स्वयंसेवियों ने इंद्रनगर महाविद्यालय लिंक मार्ग पर चलाया सघन स्वच्छता अभियान